TMKOC SODHI GOES MISSING SINCE 4 DAYS
TMKOC Sodhi Goes Missing: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा ‘ सीरियल के पॉपुलर एक्टर सोढ़ी जो की हमेशा ही काफी जोशीले और खुशमिजाज व्यक्ति होने का किरदार निभाते आये है, आज लापता है। पिता हरजीत सिंह ने अपने बेटे सोढ़ी उर्फ़ गुरुचरण सिंह के लापता होने की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को दर्ज कराई है।
हरजीत सिंह ने बेटे गुरुचरण सिंह की ‘गुमशुदगी’ को लेकर जानकारी दी है, की वह पिछले चार दिनों से लापता हैं। उन्होंने बताया की गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए घर से निकले थे और मुंबई के लिए जा रहे थे। लेकिन वह ना ही मुंबई पहुंचे है और ना ही वापिस घर लोट कर आए है और साथ ही उनके फ़ोन से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
मामले को लेकर पिता हरजीत सिंह ने दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करा दी है और पुलिस ने भी उनसे सभी जरुरी डॉक्यूमेंट्स ले लिए है। दिल्ली पुलिस ने शीघ्र ही मामले की तहकीकात पर जाँच करना शुरू कर दिया है। साथ ही हरजीत सिंह ने यह भी कहा कि SHO ने उन्हें फ़ोन कर भरोसा दिलाया है की वह जल्द ही गुरुचरण सिंह को ढूंढ लेंगे।
Read Also – TOP 10 UPCOMING MOVIES FROM MAY 2024: मई 2024 से आने वाली 10 फिल्मो के बारे में जाने
हम आपको बता दे की लगभग 4 दिन पहले गुरुचरण ने पिता का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और उनके साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी की थी, जिसमे वह और उनके पिता काफी खुश नजर आते हुए पोज़ दे रहे है। लेकिन अब बेटे के लापता होने की खबर से गुरुचरण के माता पिता और उनका पारीवार काफी चिंतित है, उनके पिता ने कहा है की हमे पुलिस और भगवान् पर पूरा भरोसा है।
पिता हरजीत सिंह ने पुलिस को गुरुचरण की मानसिक स्तिथी का पूरी तरह से ठीक होने का बताया है। साथ ही गुरुचरण की मां के ठीक न होने और अस्पताल में भर्ती होने की भी खबरे सामने आ रही है। लेकिन अब उनके पिता द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी स्वस्थ हैं और अब घर पर हैं।
हम आपको बता दे की ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से फेमस हुए गुरुचरण सिंह 2013 में कर्ज में डूबे होने की वजह से दिल्ली छोड़कर मुंबई चले आए थे और फिर इस सीरियल में कड़ी मेहनत कर उन्होंने लगभग सात साल काम कर एक फेमस एक्टर के रूप में अपनी पहचान हासिल की। लेकिन अब वो यह शो छोड़ चुके है
हालांकि उनके शो छोड़ने के पीछे भी कई कारण बताये जा रहे है, जैसे की उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से वह अपना सारा समय अपने पिता और अपने परिवार के साथ गुजरना चाहते है या फिर ये भी वजह सामने आ रही थी की शो के प्रोडूसर्स के संग तू-तू-मैं-मैं होने और आपसी मन मुटाव के इशूज होने के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया था।
हालांकि यह तो निश्चित रूप से सामने आया था, की शो के मेकर्स द्वारा बाकी कलाकारों की ही तरह उन्हें भी अपना बकाया प्राप्त नहीं हुआ था। जिस वजह से उन्होंने शो से किनारा कर इसे छोड़ने का फैसला लिया था। हालांकि बाद मे जेनिफर मिस्त्री द्वारा इस मामले पर आवाज उठाने पर गुरुचरण का बकाया चुका दिया गया था। गुरुचरण सिंह को आखरी बार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो करते देखा गया था और इसे छोड़ने के बाद अब तक वह किसी अन्य शो में नजर नहीं आये है।