Top 10 Batsmen with Most Runs in IPL History in Hindi
1. विराट कोहली
Top 10 Batsmen with Most Runs in IPL History में पहले स्थान पर है विराट कोहली जिन्होंने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। विराट ने 240 मैचों और 232 पारियों में 37.24 की औसत और 130.02 की स्ट्राइक रेट से 7,444 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन है। आईपीएल में कोहली सात शतक और 50 अर्धशतक लगा चुके हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में अब तक आठ शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। सीएसके और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबले के समय विराट कोहली टी20 प्रारूप में 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए।
2. शिखर धवन
Top 10 Batsmen with Most Runs in IPL History के दूसरे स्थान पर है शिखर धवन जो की एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 220 और 219 पारियों में 35.55 की औसत के साथ 6,754 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 51 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम आईपीएल स्कोर 106* रन है। शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर में 766 चौके और 152 छक्के लगाए हैं।
3. डेविड वार्नर
Top 10 Batsmen with Most Runs in IPL History के तीसरे स्थान पर है वार्नर जिन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है, व् तीन बार ऑरेंज कैप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी है। जिसमें उनके नाम 61 अर्धशतक हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर 6475 रनों, 178 मैचों और 178 पारियों के साथ लीग में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वार्नर का औसत 41.53 है, उनका 139.91 का स्ट्राइक रेट, आईपीएल इतिहास में शीर्ष 13 रन बनाने वालों में 40 से ऊपर का औसत रखने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वार्नर के नाम चार शतक भी हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 126 रन है।
4. रोहित शर्मा
Top 10 Batsmen with Most Runs in IPL History के चौथे स्थान पर है रोहित शर्मा जो की एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। आईपीएल इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है, रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 245 मैचों और 240 पारियों में रोहित ने 6280 रन बनाए है। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपने सभी पांच खिताब दिलाए, जो उन्हें धोनी के साथ आईपीएल में संयुक्त सबसे सफल कप्तान बनाता है।
5. सुरेश रैना
Top 10 Batsmen with Most Runs in IPL History के पाचवे स्थान पर नाम आता है सुरेश रैना वो भी एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 205 मैच और 200 पारियों में 32.51 की औसत के साथ 5,528 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम आईपीएल स्कोर 100* रन है। सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर में 506 चौके और 203 छक्के लगाए हैं।
6. एबी डिविलियर्स
डिविलियर्स अब तक सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच विजेताओं की सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान अब तक 184 मैच और 170 पारियों में 151.68 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए है। आईपीएल में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और विराट कोहली के नाम है।
7. एम एस धोनी
एमएस धोनी सिर्फ आईपीएल के ही नहीं बल्कि हर क्रिकेट लीग के एक शानदार बल्लेबाज हैं। धोनी ने एक दशक से भी अधिक समय तक फिनिशर की भूमिका निभाई है। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 251 मैच और 217 पारियों में 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5068 रन बनाए हैं।
8. क्रिस गेल
क्रिस गेल ने आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्कों के साथ सर्वोच्च व्यक्तिगत का स्कोर बनाया है। उन्होंने आईपीएल करियर के दौरान अब तक 142 मैच और 141 पारियों में छह शतक और 31 अर्द्धशतक के साथ 4965 रन बनाए। अविश्वसनीय 357 छक्कों के साथ, गेल के पास अब आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
9. रॉबिन उथप्पा
एक बड़े मैच के खिलाड़ी, रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल करियर के दौरान अब तक 205 मैच और 197 पारियों में 130.50 के करियर स्ट्राइक रेट और 27.51 की औसत के साथ 4952 रन बनाए हैं। रॉबिन उथप्पा एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। उन्होंने 27 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम आईपीएल स्कोर 88 रन है। रॉबिन उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर में 481 चौके और 182 छक्के लगाए हैं।
10. दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग में बैंगलोर फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं। दिनेश कार्तिक मद्रास (अब चेन्नई) के विकेटकीपर हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। दिनेश कार्थ ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 245 मैच और 224 पारियों में 26.15 की औसत के साथ 4,602 रन बनाए हैं। उन्होंने 20 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम आईपीएल स्कोर 97* रन है। दिनेश कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में 445 चौके और 146 छक्के लगाए हैं।
Read More –