T20 World Cup: Hardik Pandya पर T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, जानिए मामला
T20 World Cup: IPL दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है, फैंस इसके दीवाने हैं। आईपीएल सिर्फ एक क्रिकेट लीग ही नहीं बल्कि हम सभी के लिए हमारे दिल से जुड़ा एक इमोशन है। इस लीग में दस शहर-आधारित फ्रेंचाइजी टीमें शामिल होती हैं जिनमे से एक आईपीएल की जानी मानी टीम मुंबई इंडियंस भी हैं, जो की सबसे सफल क्रिकेट फ्रेंचाइजी में से एक है। मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार कप जीता है और इसके कप्तान रोहित शर्मा रहते आये हैं।
2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर हिटमैन रोहित शर्मा अपनी भूमिका बखूबी निभाते नजर आये हैं और इन्होने अपनी टीम को कई सफल जीत भी दिलाई हैं। लेकिन इस बार मुंबई इंडियंस के मालिकों ने IPL 2024 की नीलामी के समय फैसला किया की वह गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को वापस मुंबई इंडियंस में लाएंगे।
ये भी देखे – IPL News 2024: आईपीएल फैन की हुई मृत्यु, भतीजे संग दोस्त ने किया जश्न मानाने पर हमला
इसी फैसले को मध्य नज़र रखते हुए इस बार IPL 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा की जगह ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रहे। आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस में 2 सीजन के बाद वापसी की हैं। हार्दिक हिमांशु पंड्या एक बड़े हिटर और तेज़ गेंदबाज़ी वाले ऑलराउंडर हैं, जिन्हे विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। हालाँकि इस बार IPL 2024 में हार्दिक पंड्या अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं अथवा उनका आल राउंडर होना फ्लॉप नजर आ रहा हैं। साथ ही आईपीएल 2024 में पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियन अब तक 6 में से सिर्फ 2 ही मैच जीत पायी हैं।
इसी कारण से पंड्या के ऊपर इस साल होने वाले T20 वर्ल्डकप से बहार होने का दबाव बना हुआ हैं। जिसकी वजह से भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में मुंबई में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ एक मीटिंग की। BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) मुख्यालय में हुई इस मीटिंग में भी साफ ज़ाहिर कर दिया गया की टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पंड्या का सेलेक्शन तभी होगा, जब वो IPL के बचे हुए मैचों में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में कीरोन पोलार्ड ने हार्दिक पंड्या का समर्थन किया और तीनों ने यह अहम फैसला लिया कि आईपीएल 2024 के दौरान पंड्या को टीम में शामिल करने के लिए उनका नियमित रूप से अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करना बहुत आवश्यक हैं। इस साल टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होगा और यह जून में खेला जाएगा।
आईपीएल 2024 में मुंबई ने पिछला मैच चेन्नई सुपर किंगस के खिलाफ खेला था। इस मैच में पंड्या ने पारी का आखरी ओवर डाला था, जिसमे महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार तीन छक्के मारे थे। आईपीएल 2024 में पंड्या ने अब तक 6 में से 4 मैचों में ही गेंदबाजी की है, जिनमे 3 ओवर गुजरात टाइटंस के खिलाफ, 4 ओवर सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ, 1 ओवर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ और 3 ओवर चेन्नई सुपर किंगस के खिलाफ किये थे।
रेगुलर तोर पर गेंदबाज़ी ना करने और खेल में खराब प्रदर्शन करने की वजह से हार्दिक पंड्या अपने फैंस की उमीदो पर खरे नहीं उतर पाए और जिसकी वजह से फैंस द्वारा उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा हैं।
Read More –