UK WARNING ON PAKISTAN TRAVEL: पाकिस्तान यात्रा पर ब्रिटेन की चेतावनी, भारत के कुछ हिस्सों में ना जाने की दी सलाह
UK WARNING ON PAKISTAN TRAVEL: ब्रिटेन के (FCDO) यानि फॉरेन एंड कॉमनवेल्थ डेवलपमेंट ऑफिस, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है की ब्रिटिश नागरिकों की विदेश यात्रा के दौरान कोनसे देश में यात्रा करना उनके लिए सुरक्षित है और कोनसे में नहीं। हाल ही में इस ट्रैवल ए़डवाइजरी ने अपनी इस साल की सूचि को जारी किया है जिसमे आठ नए देश शामिल किए गए हैं। यूके ने पाकिस्तान को बहुत खतरनाक देशो की लिस्ट में शामिल कर ब्रिटिश नागरिको को वहा जाने से शक्त मना किया है। साथ ही इसमें ब्रिटेन के लोगों के लिए ‘नो गो’ (बिल्कुल न जाएं) यानि (खतरों से खली नहीं है ) की सूचि में देशों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
इसमें सिंध, बलूचिस्तान, पाक-अफगान बॉर्डर, POK और खैबर पख्तूनख्वा, को खतरे से ख़ाली नहीं, वाले क्षेत्र घोसित किया गया है। सूचि में 8 नए देश – जिनमें रूस, इजराइल, ईरान, बेलारूस, यूक्रेन, और फिलिस्तीन शामिल हैं।FCDO ने पाकिस्तान को इस सूचि में ब्लैकलिस्ट कर दिया है और अब ब्लैकलिस्ट हुए कुल देशों की संख्या 24 हो गई है। पाकिस्तान के अलावा ब्लैकलिस्ट किए गए देशों में अफगानिस्तान, इराक, यमन, सीरिया और सोमालिया जैसे देश हैं।
इसके अलावा ब्रिटेन का यह ट्रेवल एडवाइजरी एक रेड लिस्ट भी जारी करता है, जो की इस बात का संकेत होते है की जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक उन कुछ हिस्सों में न जाएं। इस सूचि में इसने भारत को भी रेड लिस्ट में रखा है यानी विदेशी यात्रियों का जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक भारत के कुछ हिस्सों में जाना खतरे से ख़ाली नहीं है।
इस लिस्ट में भारत के साथ और भी अन्य देश जैसे – इंडोनेशिया, फिलिपींस, मिस्र,सऊदी अरब और मलेशिया का नाम भी शामिल है। साथ ही इनमें भारत-पाक बॉर्डर, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर का नाम शामिल है। इन सभी देशो की सूचि ब्रिटेन के ट्रैवल एडवाइजरी ने संघर्षो से पूर्ण, युद्ध का मैदान, आतंकी देश, हमलावर, गंभीर आपदा और प्रकृति से छेड़छाड़ जैसे खतरों को ध्यान में रखकर जारी की है।
एडवाइजरी ने अपनी लिस्ट में जाहिर किया की पाकिस्तान में आतंकी हमले होने के और भयंकर तबाही होने के अनुमान एक अच्छे लेवल पर लगाए जा सकते है। इसके अलावा वहां किडनैपिंग होने और जान को जोखिम में डालने जैसे भी खतरे है। इस एडवाइजरी में रावलपिंडी, इस्लामाबाद, कराची और लाहौर को भी रेड अलर्ट वाले शहर बताया है। इस एडवाइजरी का मन्ना है जिन देशों का नाम लिस्ट में है वहां चल रहा संघर्ष और हमले यात्रियों के लिए जोखिम भरे हो सकते है।
UK WARNING ON PAKISTAN TRAVEL पर यह भी कहा था कि पाकिस्तान में विदेशी नागरिको को सीधा निशाना बना कर अपने मकशद को पूर्ण करने के लिए हानि भी पहुचायी जा सकती है। ऐसे में वे हर तरह के विदेशी यात्रा और भीड़भाड़ भरे देश से बचे अथवा कही भी यात्रा करने से पहले उसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले। तथा इस सूचि पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर जानकारी प्राप्त कर सकते है क्यूंकि इसमें पूरा देश या उसके कुछ हिस्से जो की असुरक्षित है वह शामिल होते हैं।
Read More –
- इस खिलाडी की इनकम देख Urvashi Rautela ने किया Rishab Pant से ब्रेकअप
- VODAFONE IDEA LIMITED FPO: डेली एफपीओ अपडेट्स
- Chaitra Navratri 2024 Mantra: इस नवरात्रि में इन मंत्रो का जाप कर करे मां दुर्गा को प्रसन्न, सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी
- Modi Jabalpur Road Show: पीएम मोदी जबलपुर रोड शो के दौरान हुआ हादशा, 4 व्यक्ति समेत 3 महिलाएं हुई घायल
- Sanjay Singh gets bail: AAP के सीनियर नेता संजय सिंह को मिली बैल, जानिए क्या थे ED के आरोप